कुछ लिखना चाहता हूँ,
लेकिन पड़ने वाला कोई चाहिए..!
कुछ कहना चाहता हु लेकिन,
सुनने वाला कोई चाहिए..!
ये रस्ते तो बन गए हैं लेकिन,
इन रास्तों पर चलने वाला कोई चाहिए..!
मंजिल तो मिल जाएगी लेकिन,
उस मंजिल तक पहुंचाने वाला को चाहिए..!
हुनर तो बहुत है इस दुनिया में बस,
उस हुनर को पहचानने वाला कोई चाहिए..!
-अभिषेक नेमा